फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सड़क सुरक्षा नियमों की पालना की दी जानकारी

Fri, 06 Sep 2024 07:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। मानपुरा पुलिस ने रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। बैठक थाना प्रभारी श्याम लाल कौंडल की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंचायत प्रधानों और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित सदस्यों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में बताया गया।
इसी के साथ नशे के कारण क्षेत्र में बढ़ रही दुर्घटनाओं के विषय में भी चिंता जताई गई। इसमें सभी से आग्रह किया गया कि लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही जानकारी दी गई कि यातायात नियमों का अगर कोई उल्लंघन करता है तो कानून में क्या-क्या प्रावधान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी सदस्य अपने क्षेत्र में यातायात नियमों के लिए शिविर आयोजित करें ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। बैठक में पुलिस कार्य प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें