संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के अग्रणी शिक्षण संस्थान हिमालयन संस्थान कालाअंब में एआईएमएल प्रयोगशाला को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में जिला यमुनानगर, हरियाणा के लगभग 50 स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग तकनीक की जानकारी दी गई। संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल ने बताया कि हिमालयन संस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग लैब स्थापित की गई है। इसमें संस्थान के विद्यार्थियों के अलावा अब सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों को भी नि:शुल्क प्रशिक्षण जाएगा। इस दौरान संजय सिंगला, विशाल कंबोज सहित सभी अध्यापक भी मौजूद रहे।