फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी के वार्ड- 8 में बिजली के ट्रांसफार्मर को बनाया कूड़ेदान

विज्ञापन
बद्दी के वार्ड आठ में ट्रांसफार्म के पास फेंका जा रहा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर के आसपास पॉलिथीन में भरकर कूड़ा फेंक रहे लोग,बड़े हादसे का डर
विज्ञापन

निगम की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम बद्दी के वार्ड 8 में स्थानीय लोगों की भारी लापरवाही किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। यहां रिहायशी कॉलोनी के बीचोबीच स्थापित बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर को लोगों ने कूड़ेदान समझ लिया है। ट्रांसफार्मर के ऊपर और आसपास पॉलिथीन में भरकर फेंका जा रहा कचरा न केवल बिजली आपूर्ति में बाधा डाल रहा है, बल्कि भीषण विस्फोट और आगजनी के खतरे को भी न्योता दे रहा है। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों का कहना है कि लोग अपने घरों का सारा कूड़ा ट्रांसफार्मर के ठीक नीचे डाल देते हैं। खराबी आने पर कचरे के ढेर के बीच खड़े होकर काम करना नामुमकिन और जानलेवा हो गया है। उपकरणों तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं बचता, जिससे मरम्मत कार्य में घंटों की देरी होती है। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम घर-घर कचरा उठाने वाली कंपनी पर हर महीने लाखों रुपये खर्च कर रहा है। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी के ढेर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। कचरा प्रबंधन की विफलता से स्थानीय निवासियों में रोष है।

कोट
यह मामला गंभीर है। ट्रांसफार्मर के पास कचरा डालना खुद की जान को खतरे में डालने जैसा है। लोगों को अपनी यह आदत बदलनी होगी, अन्यथा कोई बड़ा हादसा होने से नहीं रोका जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपक वर्मा, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड
कोट
सफाई कर्मचारियों को तत्काल कचरा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग वहां कूड़ा फेंक रहे हैं, उन घरों की पहचान की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-सुमित आजाद, सहायक अभियंता, नगर निगम,बद्दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें