फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: झाड़माजरी के साबुन उद्योग में केमिकल ब्लास्ट, तीन कामगार घायल

Fri, 06 Sep 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
झाड़माजरी के निजी कंपनी में हुए ब्लास्ट के बाद नारेबाजी करते कामगार। संवाद
विज्ञापन
एक कामगार की हालत गंभीर होने पर किया पीजीआई रेफर
विज्ञापन

घायल कामगार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी जानकारी

इंटक फेडरेशन के नेतृत्व में कामगारों ने उद्योग के गेट पर की नारेबाजी

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के एक साबुन बनाने वाले उद्योग में केमिकल ब्लास्ट होने से तीन कामगार बुरी तरह से झुलस गए। इसमें एक कामगार की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कंपनी में शेविंग क्रीम बनाने लिए ड्रम में बैच तैयार किया जा रहा था। कामगार इसमें सल्फर का कट्टा डाल रहे थे। आरोप है कि इस दौरान किसी भी कामगार के पास सुरक्षा के प्रबंध नहीं थे। एक ठेकेदार के कामगार से यह बैच तैयार करवाया जा रहा था। एक ओर से सुनील व दूसरी ओर से राजीव ने कट्टा उठाया और ड्रम में डालने लगे। प्रशिक्षु कामगरा ने पीछे से पूरा कट्टा ड्रम में उड़ेल दिया जिससे केमिकल कामगारों के ऊपर गिर गया। हादसे में सुनील, राजीव व एक अन्य कामगार भी घायल हो गए। सुनील की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि उद्योग प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। पुलिस को इसका पता तब चला जब एक घायल कामगार ने अपनी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली व आपबीती बताई। सूचना मिलते ही इंटक फेडरेशन के पदाधिकारी उद्योग के गेट पर पहुंचे और उनके नेतृत्व में कामगारों ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने इसकी एक शिकायत बरोटीवाला पुलिस में दी।
विज्ञापन

इसके बाद बरोटीवाला थाना के प्रभारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ब्लास्ट की चपेट में आए कामगारों की पहचान सुनील ठाकुर व राजीव के रूप में हुई है जबकि तीसरा कामगार प्रशिक्षु था। इसके बारे में कंपनी के कामगारों को पता नहीं है।
उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि इंटर फेडरेशन की शिकायत के बाद बरोटीवाला पुलिस की टीम को मौके पर भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें