फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो कल से 10 रुपये में मिलेगी आपको एचआरटीसी टैक्सी

Sat, 20 Aug 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
शहर में अब यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी। शिमला की तर्ज पर शहर में यह एचआरटीसी टैक्सी सेवा दौड़ेगी। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर में अब यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी। शिमला की तर्ज पर शहर में यह एचआरटीसी टैक्सी सेवा दौड़ेगी। लोगों को टैक्सी की सुविधा 22 अगस्त से मिलना शुरू हो जाएगी। टैक्सी का किराया लगभग ऑटो के बराबर रहेगा। दो किमी का टैक्सी का किराया 10 रुपये प्रति सवारी निर्धारित किया है। सुबह आठ से शाम आठ बजे तक शहरवासियों को यह सुविधा मिलेगी। सेवा के शुरू होते ही सोलन से सपरूण, अस्पताल, चंबाघाट और सपरूण तक आवाजाही आसान होगी।
विज्ञापन


आरंभ में यह सेवा चंबाघाट से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के मध्य आरंभ की जा रही है जो सभी स्टेशनों को कवर करेगी। यह टैक्सी सेवा चंबाघाट से चलेगी। वर्तमान में शहर में ऑटो के अलावा प्राइवेट बसें इन स्टेशनों पर दौड़तीं हैं। इसके अलावा रबौण से लेकर अस्पताल तक पहले से ही रेडक्रास की सेवा है। विशेष नागरिकों के लिए विशेष छूट का प्रावधान इसमें रखा है।

लोगों  को यह मिलेगा लाभ
डीसी डॉ. राकेश कंवर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 22 अगस्त सोमवार से एचआरटीसी की टैक्सी शुरू होने जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों के किराये में छूट दी है। कहा कि अगर यह योजना सफल होती है तो अन्य संपर्क क्षेत्रों के लिए टैक्सी सेवा का प्रावधान किया जाएगा। सुबह आठ से शाम आठ बजे तक लोगों को एचआरटीसी की टैक्सी सेवा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


टैक्सी के यह रहेंगे रूट
चंबाघाट -पुराना बस अड्डा, डीसी कार्यालय-कोटलानाला-क्षेत्रीय अस्पताल रूट पर टैक्सी चलेगी। इसके अलावा मार्ग प्रतिबंधित होने के समय यह सेवा चंबाघाट से नए बस अड्डे-सपरूण, चौक-डीसी कार्यालय- कोटलानाला से होते हुए क्षेत्रीय अस्पताल तक जाएगी।

टैक्सी सेवा का किराया
सामान्य श्रेणी  
प्रथम दो किलोमीटर 10 रुपये
चार किलोमीटर     20 रुपये
छह किलोमीटर      30 रुपये
आठ किलोमीटर    40 रुपये

वरिष्ठ नागरिकों के लिए
चार किलोमीटर     15 रुपये
छह किलोमीटर     20 रुपये
आठ किलोमीटर    30 रुपये

तीन घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
सोलन। शहर तथा इसके साथ लगते क्षेत्रों एवं ओच्छघाट, नौणी, कण्डाघाट तथा कसौली क्षेत्रों में 21 अगस्त की रात्रि 11.00 बजे से 22 अगस्त की सुबह 2.00 बजे तक तीन घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड लिमिटेड सोलन के वरिष्ठ कार्यपालक अभियंता सीएस चावला ने दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें