फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान में पिछड़ा नालागढ़ ब्लॉक

Wed, 11 May 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
विज्ञापन
औद्योगिक विकास में देश विदेश में उभर रहा बीबीएन स्वच्छ भारत अभियान में बुरी तरह पिछड़कर रह गया है। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
औद्योगिक विकास में देश विदेश में उभर रहा बीबीएन स्वच्छ भारत अभियान में बुरी तरह पिछड़कर रह गया है। इसे अभियान की नाकामी ही कहेंगे कि 12092 शौचालयों के लक्ष्य में से महज अभी तक 4000 शौचालय ही बन पाए हैं।
विज्ञापन


जून के अंत में लक्ष्य पूरा किया जाना है। लिहाजा अल्प अवधि में 8000 से अधिक शौचालयों का निर्माण करना विभागों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। ऐसे में संबंधित विभागों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नालागढ़ ब्लॉक की 69 पंचायतों में 12092 शौचालय निर्माण के  लक्ष्य को लेकर खंड विकास अधिकारी द्वारा विशेष प्रसार कमेटियों का गठन किया है।

ब्लॉक को चार जोन में विभाजित करते हुए चार प्रसार अधिकारियों को इन पंचायत क्षेत्रों में शौचालय निर्माण को लेकर जन प्रतिनिधियों के माध्यम से जन जागरूकता बढ़ाने की जिम्मदारी दी है।  
विज्ञापन


12 हजार रुपये की आर्थिक मदद
केंद्र सरकार के इस अभियान के तहत एक परिवार को शौचालय निर्माण करने पर 12 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद दी जा रही है। विभाग की ओर से नालागढ़ ब्लॉक में जून के अंत तक 12092 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य के पीछे रहे विभाग ने अब तक कुल चार हजार शौचालयों का निर्माण योजना के तहत किया है।

लोगों को करेंगे जागरूक
खंड विकास अधिकारी एससी शर्मा ने कहा कि नालागढ़ ब्लॉक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जून के अंत तक 12 हजार शौचालयों के निर्माण को पूरा करने के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया है। यह कमेटियां पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को शौचालय निर्माण के प्रति जागरूक करने के साथ मिलने वाली आर्थिक सहायता की जानकारी देगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें