फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चामत-भड़ेच में 12 और 13 को होगा देव विजेश्वर देवठन मेला

Fri, 08 Nov 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी, कुश्ती और सांस्कृतिक संध्या का भी होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। ग्राम पंचायत चामत-भड़ेच में दो दिवसीय देव विजेश्वर देवठन मेला 12 व 13 नवंबर को होगा। मेले का शुभारंभ देव विजेश्वर और देव दयारश की पूजा अर्चना के साथ होगा। मेले में कबड्डी, कुश्ती, स्कूली बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक संध्या भी आकर्षण का केंद्र होंगी।
मेला कमेटी के अध्यक्ष मदन शर्मा ने बताया कि मेले के पहले दिन सुबह 9:00 बजे देवपूजन व ध्वजा रोहण होगा। इसके बाद स्कूली बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। पहले दिन 12:00 बजे से 4:00 बजे तक पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसके बाद मटका फोड़ व रस्साकसी प्रतियोगिता भी होगी। इस दौरान मार्केट कमेटी के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजू रहेंगे। पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। दूसरे व अंतिम दिन कबड्डी प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले 10:00 से 3:00 बजे तक आयोजित होंगे। 2:00 से 4:00 बजे तक जिला लोक संपर्क विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। 3:00 से 4:00 बजे तक स्थानीय पहलवानों की कुश्ती प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यातिथि पारितोषिक वितरण करेंगे। मेले के दूसरे दिन शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप मुख्यातिथि होंगे। इस दौरान आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को 11 हजार रुपए व उप विजेता को 9 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मेला कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के उद्योगपति संदीप शर्मा मेले के प्रायोजक हैं और दंगल के प्रायोजक अनिल गुप्ता हैं।
विज्ञापन


इनसेट



गौरी शंकर मचाएंगे धमाल

मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध कलाकार गौरी शंकर अपनी आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध करेंगे। उनकी नाटियों व बघाटी गीतों के लोग कायल हैं। इसके अलावा दीपक चौहान, शबनम व वीरेंद्र डोगरा भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान सिंह साउंड व झंकार बैंड भी कलाकारों का सहयोग करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें