फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में अवैध पार्किंग से हादसों का खतरा, राहगीर परेशान

Mon, 12 Oct 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
घर्मपुर हाईवे पर अवैध पार्किग ब्लीक स्पाट बन रहा
विज्ञापन
खतरनाक मोड़ ब्लैक स्पॉट में हो गया है तब्दील
विज्ञापन

क्षेत्र में कई बार हो चुकी हैं टक्करें, अभी तक नहीं हो रही कोई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। हाईवे पर धर्मपुर स्थित कसौली बस स्टॉप के पास बना मोड़ हादसों का खतरा बढ़ा रहा है। यहां सर्विस रोड पर बेतरतीब ढंग से अवैध पार्किंग की जा रही है। ऐसे में पैदल राहगीरों को सड़क पर चलने में परेशानी हो रही है और उनकी सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, एनएचएआई के सर्विस रोड पर धड़ल्ले से अवैध पार्किंग हो रही है। इस मोड़ पर पहले भी कई बार वाहनों की टक्कर हो चुकी है। हालांकि, अभी तक किसी बड़े हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन स्थिति को देखते हुए लोग गंभीर दुर्घटना की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पुलिस कर्मचारियों की कमी के कारण ऐसे संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी नहीं हो पाती। इसका फायदा उठाकर वाहन चालक मनमाने ढंग से गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से धर्मपुर से कसौली चौक तक के खतरनाक मोड़ों पर अवैध पार्किंग रोकने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के लगातार चालान काटने की मांग की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुधरे और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

कोट
अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जाएंगे। - दलीप तोमर, थाना प्रभारी, धर्मपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें