फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 15 सितंबर तक पेंशन नहीं मिली तो शिमला में देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट में हुई भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ की बैठक
विज्ञापन

पेंशनर्ज संगठन में 20 नए सदस्यों ने की सदस्यता ग्रहण

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। शिव मंदिर दाड़लाघाट के सभागार में भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ इकाई दाड़लाघाट की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष डॉ मनोज शर्मा ने की। बैठक में पेंशनर्ज की वर्तमान परिस्थिति जैसे पेंशन का समय पर भुगतान न होना, महंगाई भत्ते की तीन किस्तों का भुगतान न होना, बढ़ी पेंशन का बकाया, पेंडिंग मेडिकल बिल के बारे में चर्चा की गई।
इसमें 3 सितंबर तक पेंशनर्स को पेंशन न मिलने पर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया गया। भारतीय राज्य पेंशनर्स संघ के प्रदेश महासचिव इंद्रपाल शर्मा ने कहा कि यदि सरकार 15 सितंबर से पूर्व पेंशनर्स की पेंशन और अन्य बकायों का भुगतान नहीं करती है तो शिमला जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जैसे ही प्रदेश संगठन का इस बारे बुलावा आएगा वैसे ही सोलन जिला के 200 प्रतिनिधि शिमला जाकर धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। बैठक में 20 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की, जिनका माला पहनकर स्वागत किया गया। बैठक में विशेष रूप से मुख्य सलाहकार लेखराम शर्मा, प्रदेश महासचिव इंद्रपाल शर्मा, जिला सोलन प्रधान बाबूराम कौंडल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें