फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शूलिनी मंदिर में नवरात्र के अंतिम दिन उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। मां शूलिनी मंदिर में आखिरी नवरात्र पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपना शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। बुधवार को अंतिम नवरात्र पर उपायुक्त केसी चमन ने मंदिर में हवन कर मां का आशीर्वाद लिया। नवरात्रों को लेकर शहरवासियों को बधाई भी दीं।
विज्ञापन

नौ दिनों तक हुए नवरात्रों के चलते लोगों में काफी उत्साह भरा माहौल देखा गया। कोरोना काल के बीच दूसरी बार हुए नवरात्रों में आए श्रद्धालुओं को मंदिर में घंटियां बजाने से लेकर प्रसाद चढ़ाने तक प्रतिबंध था। इससे कई लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है।
मां शूलिनी मंदिर में नवरात्र पर घंटियों और भजन-कीर्तन लोगों के कानों तक नहीं पहुंच पाए। मंदिर में दर्शन के लिए इस बार लोगों की कतारें भी नहीं लग पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें