फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल चुनावी ड्यूटी में परिवहन निगम भेजेगा 54 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। दूसरे चरण में होने वाले पंचायती राज चुनावों में 19 जनवरी को परिवहन निगम की 54 बसें पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए लगाई जाएंगी। इसमें लोकल रूटों पर चलने वाली सहित अतिरिक्त बसों को लगाया जाएगा। इसके लिए निगम ने तैयारी कर ली है। इससे लोकल रूट पर चलने वाली बसों के न होने से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

प्रथम चरण में भी पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए 54 बसों को ही ड्यूटी पर लगाया गया था। इस कारण पांच लोकल रूटों पर बस सेवा प्रभावित रही। अब फिर से बसों को भेजने से रूटों के प्रभावित होने की पूरी आशंका जताई जा रही है।
हालांकि निगम की माने तो चुनाव में बसों को भेजने से ज्यादा रूट प्रभावित नहीं हो रहे हैं। जो बसें पोलिंग पार्टियों को छोड़ने के लिए जा रही हैं। इसमें से अधिकतर बसें लोगों की सुविधा को देखते हुए वापस रूट पर चलाई जाती है। उधर, आरएम सुरेश धीमान ने बताया कि चुनाव में बसों की ड्यूटी लगाई गई है। लोगों की सुविधा को देखते हुए बस के आने पर अधिकतर रूट कवर किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें