फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ करोड़ आठ लाख रुपये में बिके आठ प्लॉट

विज्ञापन
बद्दी के दबनी औद्योगिक क्षेत्र जहां के प्लाटों की बोली लगाई गई। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के बद्दी के औद्योगिक क्षेत्र दबनी में छह प्लॉट नौ करोड़ आठ लाख में बिके। सबसे अधिक बोली हिंदुस्तान पोली पेब के संचाचक कौशलेंद्र शर्मा ने 16 हजार एक सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से दी और प्लॉट अपने नाम किया।
विज्ञापन

निगम ने दबनी क्षेत्र में 7 ए, 77, 78, 79, 80 और 86/6 प्लाटों की बोली करवाई। निगम के अधिशासी अभियंता मोहिंद्र जरियाल के देखरेख में प्लॉटों की नीलामी हुई। निगम ने पांच हजार दो सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर सरकारी रेट रखा था।
सबसे पहले 7-ए 490 मीटर प्लॉट की बोली लगाई गई जिसे हिंदुस्तान पोलीपेब के संचालक कौशलेंद्र शर्मा ने 16 हजार एक सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर रेट के हिसाब से खरीदा। उसके बाद 77 और 78 नंबर प्लॉट की बोली रखी। ये दोनों प्लॉट रिगल किचन कंपनी ने नौ हजार सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से खरीदे।
विज्ञापन

ये दोनों प्लांट 3400 वर्ग मीटर के थे। 79 प्लांट की बोली नौ हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मुंबई की पार्टी ओम प्लास्टिक के नाम रही जबकि दस वर्ग मीटर का 80 नंबर प्लांट की सबसे अधिक बोली आठ हजार पांच रुपये प्रति वर्ग मीटर लोपान मेटल ट्रीटमेंट कंपनी ने लगाई।
अंतिम प्लॉट 86/6 की बोली दस हजार तीन सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से गई। यह प्लॉट 1867 वर्ग मीटर का है जिसे नप बद्दी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी मदन लाल ने खरीदा।
अधिशासी अभियंता मोहिंद्र जरियाल ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया में 40 बोलीदाताओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया में वर्चुअल रूप से निगम के एमडी राकेश प्रजापति भी जुड़े और समय-समय पर उनके परामर्श लेते रहे।
विज्ञापन

जिन उद्योगपतियों ने प्लॉट खरीदे हैं, उन्होंने प्लॉटों की कुल राशि का दस फीसदी एडवांस जमा करवा दिया है जिसके लगभग 90 लाख जमा हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें