फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंडाघाट में महिलाओं के लिए तैयार हो रहा वर्किंग वूमेन हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने हॉस्टल का 80 फीसदी काम किया पूरा
विज्ञापन

कामकाजी महिलाओं को जल्द मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कंडाघाट में महिलाओं के लिए बन रहे वर्किंग वूमेन हॉस्टल का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कामकाजी महिलाओं को जल्द इसकी सुविधा मिलेगी। इसमें एक साथ 150 महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी। हॉस्टल में महिलाओं को भोजन की व्यवस्था के साथ सुसज्जित कमरे, वाई-फाई जैसी सुविधाओं के साथ सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। कमरों की सुविधा सिंगल और डबल दोनों होगी। हॉस्टल बनाने का काम लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है।
जिलेभर में कामकाजी महिलाओं के लिए तीन नए वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। कंडाघाट के साथ-साथ नौणी और नालागढ़ में भी हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। इनके निर्माण के लिए 28 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। सरकार ने प्रदेश में 13 नए वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाए जाने के निर्देश जारी किए थे जिनमें से तीन सोलन जिला में बनाए जा रहे हैं। इन हॉस्टलों में कामकाजी महिलाओं को कम खर्च में सुरक्षित आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिले में बन रहे तीनों हॉस्टलों में एक समय में 250 महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी। इन सभी हॉस्टलों का संचालन निजी स्तर पर किया जाएगा और जरूरत के अनुसार विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


कोट
कंडाघाट में बन रहे वर्किंग वूमेन हॉस्टल का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कामकाजी महिलाओं को रहने के लिए सुरक्षित आवास मिलेगा। एक समय में 150 के करीब महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी।
-शुभम अग्रवाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग कंडाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें