फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हिंदू सम्मेलन में सामाजिक एकजुटता का लिया संकल्प

विज्ञापन
कुनिहार में हिंदू सम्मेलन के दौरान मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
कुनिहार में कार्यक्रम का आयोजन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार क्षेत्र में हिंदू सम्मेलन में रविवार को आस्था और एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। भगवा ध्वजों और धार्मिक प्रतीकों से सजे पंडाल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर सनातन संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया। सम्मेलन का आगाज वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा और भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मीनाक्षी ठाकुर ने कहा कि हिंदू संस्कृति और परंपराएं विश्व का मार्गदर्शन करती हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे अपने सांस्कृतिक मूल्यों को समझें और समाज के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाएं। वक्ताओं ने जोर दिया कि वर्तमान समय में सामाजिक एकता और संस्कारों का संरक्षण ही राष्ट्र की असली शक्ति है। कार्यक्रम में केवल भाषण ही नहीं, बल्कि भजन-कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, संस्कार और एकता की भावना को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन

प्रशासन और स्वयंसेवकों ने संभाली कमान
हजारों की भीड़ के बावजूद सम्मेलन का आयोजन बेहद शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रहा। इसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवकों की टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने समाज की उन्नति, आपसी सद्भाव और राष्ट्रहित में कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें