फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कालका-शिमला विश्व धरोहर पर हिमालयन क्वीन के बनाए तीन स्टॉपेज

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रका​शित समाचार।
विज्ञापन
सोलन, कंडाघाट व कैथलीघाट में भी अप-डाउन में रुकेगी ट्रेन
विज्ञापन

पहले दो ही स्टेशनों पर रुकती थी ट्रेन, लोगों को आती थी परेशानी
कालका से 11:55 और शिमला से शाम को 6:40 पर चलती है ट्रेन
आदित्य सोफत
सोलन। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन पर चलने वाली हिमालयन क्वीन के रेलवे बोर्ड ने तीन ओर स्टॉपेज बना दिए हैं। अब सोलन, कंडाघाट और कैथलीघाट रेलवे स्टेशन में अप व डाउन में ट्रेन रुकेगी। इससे यात्रियों को सीधे काफी फायदा मिलेगा। कोरोनाकाल के चार साल रेलवे बोर्ड ने एक जनवरी से ट्रेन को नए शेड्यूल से रोकना शुरू कर दिया है। इससे पहले हिमालयन क्वीन दो ही स्टेशनों पर रुकती थी। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें आती थी। कई बार यात्री चलती ट्रेन से उतरने का भी प्रयास करते थे। इससे दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता था। इसे देखते हुए अमर उजाला ने भी समाचार को प्रकाशित किया था। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के स्टॉपेज बनाकर आदेश भी जारी कर दिए हैं। एक जनवरी को कालका से शिमला जाते हुए सोलन रेलवे स्टेशन पर 10 यात्रियों ने काउंटर टिकट लिया। इसके बाद सोलन से शिमला की ओर निकले। खास बात तो ये है कि हिमालयन क्वीन में एक जनरल बोगी भी दी गई है। इसमें अब यात्री किसी भी स्टेशन से चढ़ सकते हैं। वीरवार को ट्रेन में काफी भीड़ भी रही। ट्रेन कालका से ही भरकर और एडवांस बुकिंग के साथ शिमला की ओर निकली। ट्रेन सुबह 11:55 बजे कालका से निकली और धर्मपुर दोपहर 1:24, बड़ोग दोपहर 1:55, सोलन 2:11, कंडाघाट 2:48 बजे, कैथलीघाट 3:31 और तारादेवी 4:07 बजे पहुंची।
गौर रहे कि 52455/52456 ट्रेन के दो ही स्टेशनों पर स्टॉपेज होने से पर्यटक लाभ नहीं ले पा रहे हैं। रेलवे बोर्ड की ओर से जिला मुख्यालय सोलन में ही ट्रेन का स्टॉपेज नहीं दिया था। इससे काफी यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती थी। वहीं, ट्रेन के देरी से शिमला से कालका की ओर जाने के कारण भी यात्रियों को फायदा नहीं मिल रहा थी। डाउन में ट्रेन देरी से शिमला से आने पर खाली ही कालका पहुंच रही थी। कालका-शिमला रेल लाइन पर 52455 हिमालयन क्वीन ट्रेन सुबह 11:55 बजे कालका से शिमला की ओर निकलती है। इससे पहले 52459 कालका-शिमला एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 7:00 बजे कालका से शिमला की ओर जाती है। ऐसे में करीब छह घंटे बाद हिमालयन क्वीन शिमला की ओर चलती है। इस ट्रेन में सोलन आने वाली सवारियों को बड़ोग रेलवे स्टेशन उतरना पड़ता था। उधर, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत ने भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन भेजा था, लेकिन अब ट्रेन का स्टॉपेज देने के बाद उन्होंने रेलवे बोर्ड का आभार जताया है। वहीं, रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र परमार ने कहा कि हिमालयन क्वीन के सोलन रेलवे स्टेशन पर रुकने से काफी फायदा होगा। स्टेशन के साथ ही मालरोड है और कुछ ही दूरी पर पुराना और नया बस अड्डा भी है। इससे यात्रियों को गंतव्य की ओर जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
हिमालयन क्वीन ट्रेन के अप और डाउन में स्टेशनों को बढ़ाया गया है। इससे यात्रियों को चढ़ने और उतरने में आसानी होगी। रेलवे बोर्ड ने संबंधित स्टेशन अधीक्षकों को आदेश दिए है।
-विनोद भाटिया,मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला

अमर उजाला में प्रकाशित समाचार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें