फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एनएच पांच पर पहाड़ी दरकने के बाद सुचारु नहीं हुई लेन

Sun, 18 Aug 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
हाईवे पर सनवारा के समीप भूस्खलन होने से एक ही लेन से गुजते वाहन। संवाद
विज्ञापन
दूसरी लेन में यातायात परिवर्तित कर कराई जा रही आवाजाही
विज्ञापन

कंपनी की मशीनरी की सहायता से हटाए जा रहा पत्थर व मलबा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर भूस्खलन के बाद सनवारा के समीप पहाड़ी वाली लेन सुचारु नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से विशालकाय पत्थर सड़क पर गिरने से उसे तोडऩे में काफी दिक्कत आ रही है। हालांकि ड्रिल मशीन के जरिए पत्थर को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अभी इस कार्य को करने के लिए करीब दो से तीन दिन लग सकते हैं। वहीं, अभी पहाड़ी की ओर से पत्थर और मलबा आने की आशंका भी बनी हुई है क्योंकि पहाड़ी पर बड़े पत्थर अटके हुए हैं।
ऐसे में ट्रैफिक को दूसरी लेन में डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। रविवार को भी एक ही लेन से वाहनों की आवाजाही होने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहा। वहीं रक्षा बंधन को लेकर सड़क पर वाहनों की भी अधिक संंख्या है। गौर रहे कि हाईवे पर शनिवार देर शाम सनवारा के समीप पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इस कारण सड़क पर जाम लग गया। ट्रैफिक को दूसरी लेन में डायवर्ट करने के बाद रेंग-रेंग कर वाहनों की आवाजाही हो पाई। वहीं, फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी पत्थरों को हटाने का कार्य कर रही है। उधर, फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेकट मैनेजर पंकज ने बताया कि सड़क पर आए विशालकाय पत्थरों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। जैसे ही पत्थर टूट जाता है वैसे ही सड़क बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पट्टामोड़ में भी लगा रहा जाम
वहीं, रविवार को पट्टामोड़ के समीप भी जाम से लोग परेशान होते रहे। यहां पर दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। पट्टामोड़ में 100 मीटर सड़क पर एक लेन से ही आवाजाही चलती है। लेकिन यहां पर भी पहाड़ी से मलबा आ रहा है। इस कारण सड़क और संकरी हो गई है। शनिवार को दोनों ओर हैवी ट्रैफिक फ्लो होने के कारण दोनों क्षेत्रों में जाम लगा रहा। इससे वाहन चालक काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें