फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हेमराज चौधरी बने एचपीसीबीएमए के नए अध्यक्ष

Sun, 13 Sep 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
एचपीसीबीएमए  के  नए अध्यक्ष बने हेमराज चौधरी का स्वागत करते हुए- स्रोत-  संघ।
विज्ञापन
क्राफ्ट पेपर की बढ़ती कीमतों समेत उद्योग की समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। हिमाचल प्रदेश कोरुगेटेड बॉक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एचपीसीबीएमए) की वार्षिक आम बैठक में हेमराज चौधरी को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं हेमराज शर्मा को उपाध्यक्ष, रजत गुलाटी को महासचिव और संजीव जैन को वित्त सचिव बनाया गया।
पदभार संभालने के बाद हेमराज चौधरी ने कहा कि उनके कार्यकाल में लागत, गुणवत्ता, डेटा और एआई के साथ कौशल विकास एवं तकनीकी प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन उद्योग की समस्याओं को ठोस आंकड़ों और व्यावहारिक सुझावों के साथ सरकार के समक्ष उठाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने क्राफ्ट पेपर की बढ़ती कीमतों, जीएसटी में अंतर, वर्किंग कैपिटल के दबाव, बढ़ती उत्पादन लागत और भुगतान चक्र को उद्योग की प्रमुख चुनौतियां बताया। उन्होंने कहा कि एकता, पारदर्शिता, संवाद और परिणाम एसोसिएशन के प्रमुख आधार होंगे।
कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ कोरुगेटेड बॉक्स मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इंडिया (एफसीबीएम) के अध्यक्ष राजेंद्र भाटी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने हेमराज चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव से हिमाचल के कोरुगेटेड पैकेजिंग उद्योग को मजबूती मिलेगी।

राजेंद्र भाटी ने क्राफ्ट पेपर की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत यानी 6 से 7 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी पर चिंता जताई। पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा कि पेपर की कीमतें तेजी से बढ़ने के कारण छोटे निर्माताओं पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार, वाणिज्य मंत्रालय और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मामले का संज्ञान लेने की मांग की।
विज्ञापन


बैठक में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सहगल, जीके सरदाना, मुकेश जैन, गगन कपूर और सुरेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधि व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें