फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर दूसरे दिन भी भारी भूस्खलन

विज्ञापन
दीहरी दीवार के समीप रेल लाइन पर से मलबा हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। लगातार बारिश ने खूब कहर बरपाया है। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर दूसरे दिन भी दोहरी दीवार के पास भारी भूस्खलन हुआ। इससे रेलवे ट्रैक को नुकसान हुआ है। रेलवे लाइन के किनारे लगे डंगे के कच्चे पड़ जाने के कारण लगातार मलबा और पत्थर रेलवे ट्रैक पर गिर रहा है। इसे देखते हुए रेलवे बोर्ड ने डंगे को जेसीबी से गिरा दिया है ताकि आगामी दिनों में डंगे से कोई नुकसान न हो सके। सोमवार को मौसम को देखते हुए सभी ट्रेनेें रद होने से रेलवे बोर्ड की टीम दिनभर ट्रैक को बहाल करने के लिए जुटी रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार सुबह बारिश के बाद सोलन-बड़ोग रेलवे स्टेशन के बीच डंगा भरभराकर ट्रैक पर गिर गया था। इसके चलते कालका से शिमला जाने वाली ट्रेनें करीब पांच घंटा लेट हो गई थीं। रेलवे बोर्ड की टीम ने जेसीबी से ट्रैक पर गिरे पत्थरों को हटाया था। इसके बाद सभी ट्रेनें शिमला की ओर निकलीं। कालका की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। वहीं लगातार बारिश के क्रम से रेलवे बोर्ड ने सोमवार की सभी रेल सेवाओं को यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रद्द कर दिया था।
रविवार रातभर बारिश से कच्चे पड़े डंगे से मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला सोमवार सुबह भी जारी रहा। इसे देखते हुए रेलवे बोर्ड की कालका से आई टेक्निकल टीम ने मौके का मुआयना किया। इसके बाद जेसीबी से ट्रैक को नुकसान पहुंचा रहे डंगे को गिरा दिया। रेलवे ट्रैक पर गिरे मलबे को जेसीबी से हटाया गया। सीनियर डीसीएम अंबाला डिविजन हरिमोहन ने बताया कि सोलन-बड़ोग रेलवे स्टेशन के बीच गिरे मलबे को हटा दिया है। ट्रैक पूरी तरह से ठीक है। मंगलवार को सुचारू रूप से रेल यातायात चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें