फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एक माह पहले भेजी डिमांड के बाद भी नहीं मिली पैरासिटामोल और एजिथ्रोमाइसिन दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ठंड बढ़ने के साथ सर्दी-खांसी के मरीजों की बढ़ोतरी
विज्ञापन

रोजाना 20 से अधिक मरीज पहुंचे अस्पतालों में, नहीं मिल रही काउंटर पर दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पैरासिटामोल और एजिथ्रोमाइसिन दवा का स्टॉक खत्म हुए तीन महीने बीत चुके हैं। वहीं करीब एक माह पहले अस्पताल प्रशासन की ओर से दवा की मांग भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक अस्पताल में दोनों दवाओं का स्टॉक नहीं आया है। ठंड के बढ़ने के साथ ही क्षेत्रीय अस्पताल में सर्दी और खांसी के मरीजों बढ़ोतरी होती जा रही है। ऐसे में अस्पताल में रोजाना करीब 20 से अधिक मरीजों को यह दोनों दवाएं लिखी जा रही हैं। मरीजों को सरकारी दवा काउंटर के स्थान पर निजी क्लीनिक से दवा लेनी पड़ रही है। निशुल्क दवाओं के अभाव में मरीजों को अब निजी मेडिकल स्टोर और क्लीनिक पर इन दवाओं के लिए 120 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। डॉक्टर अधिकतर मरीजों को एजिथ्रोमाइसिन (एंटीबायोटिक) और पैरासिटामोल ही लिख रहे हैं। गले के संक्रमण व बैक्टीरियल इंफेक्शन को रोकने के लिए एजिथ्रोमाइसिन और बुखार-दर्द को नियंत्रित करने के लिए पैरासिटामोल सबसे कारगर मानी जाती है। अस्पताल प्रशासन के बार-बार डिमांड भेजने के बावजूद दवाओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे गरीब मरीजों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इसके अलावा अन्य मरीजों को भी बुखार के समय यही पैरासिटामोल दवाएं लिखी जा रही है। ऐसे में सर्दी-खांसी के अलावा मरीजों को भी पैरासिटामोल दवा के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं पैरासिटामोल दवा के सैंपल के फेल होने के कारण दवाओं का स्टॉक अस्पताल को नहीं मिल पा रहा है।

इनसेट
अस्पताल में मरीजों को कई माह से बीपी की दो दवाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में मरीजों को दवाओं को लिए निजी दवा दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं अस्पताल में खत्म हुई एम्लेडिफाइन दवा मरीजों को निजी दवा दुकानों में भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अस्पताल प्रशासन की ओर से खत्म हुई दवाओं की मांग भेजी गई है। प्रशासन की ओर से कोशिश की जा रही है कि दवाओं का स्टॉक जल्द अस्पताल तक पहुंच सके। -डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें