फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिलाओं के लिए 17 से शुरू होगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में विभाग आदर्श व अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में लगाएगा विशेष शिविर
विज्ञापन

महिलाओं के स्वास्थ्य की होगी जांच, निशुल्क मिलेगा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान जिला सोलन में 17 सितंबर से शुरू किया जा रहा है। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत जिले भर के आदर्श स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य संस्थानों में विशेष शिविर महिलाओं के लिए आयोजित किए जाएंगे। शिविर के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य जांच होगी। जांच के बाद महिलाओं का निशुल्क उपचार भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाएगा। यह अभियान दो अक्तूबर तक प्रदेश भर में आयोजित किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवाड ने बताया कि शिविर में महिलाओं में उच्च रक्तचाप, कैंसर, एनीमिया और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके इस दौरान अलावा स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, दंत चिकित्सा, त्वचा रोग तथा मनोचिकित्सा से संबंधित सेवाएं उपलब्ध होंगी। प्रत्येक शिविर में करीब 150 मरीजों की जांच का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

कोट
विशेष शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों को भेजा जाएगा। इसके अलावा अन्य टेस्ट सुविधा भी प्रदान की जाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर जल्द खंड स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसमें अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें