फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ अस्पताल में अब निजी सुरक्षा एजेंसी के हवाले सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने बीएमओ को लिखा पत्र, जल्द तैनात करने को कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ अस्पताल में अब निजी सुरक्षा एजेंसी के हवाले सुरक्षा का जिम्मा होगा। सीएमओ ने नालागढ़ के बीएमओ को पत्र लिखकर निजी एजेंसी के कर्मी तैनात करने की कहा है। बताया जा रहा है कि एक दिसंबर से यह निजी सुरक्षा कर्मी तैनात भी हो जाएंगे। हालांकि अभी इस मुद्दे पर अस्पताल प्रशासन ने अपनी राय देनी बाकी है। वर्तमान में होमगार्ड के जवान अस्पताल में सुरक्षा का प्रबंध देख रहे हैं।

नालागढ़ अस्पताल में प्रतिदिन 800 से 900 के बीच ओपीडी होती है। यहां पर एक हजार से अधिक रोगी व उनके तीमीरदार आते हैं। रोगियों को लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान रोगियों को आगे निकलने की होड़ लगी रहती है। कई बार रोगी पहले जाने को लेकर झगड़ पड़ते हैं। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने यहां पर 15 होमगार्ड के जवान तैनात किए हैं। जवान दिनरात अस्पताल में सेवाएं देते हैं। स्वास्थ्य विभाग खर्चे कम करने के चलते यहां के सुरक्षा का जिम्मा निजी सुरक्षा एजेंसी को देना चाहता है। पहली दिसंबर यह निजी सुरक्षा कर्मी अस्पताल में अपना काय संभाल लेंगे। इसके लिए सीएमओ ने बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी इस बारे में अस्पताल प्रशासन के बीच चर्चा होनी है। अभी यह देखना है कि होमगार्ड के जवान अस्पताल के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं या निजी एजेंसी के कर्मचारी। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच चर्चा होने के बाद इसमें जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसके आधार पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें