फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शुष्क ठंड से सुखी खांसी के मरीजों में इजाफा, कई दिन तक नहीं उतर रहा बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 110 से ज्यादा मरीज
विज्ञापन

मेडिसिन ओपीडी में लगातार बढ़ रहा आंकड़ा
मरीजों को गर्म पानी पीने की सलाह, अन्य अस्पतालों में भी यही हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में पड़ रही शुष्क ठंड से सुखी खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। खांसी के साथ ही मरीजों को बुखार भी हो रहा है। कई दिनों तक बुखार नहीं उतरता है। शाम को बुखार 102 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। मरीज स्वयं दवाइयों का सेवन कर रहे हैं, लेकिन कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है। इसके बाद मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में मेडिसिन ओपीडी में भी उछाल आया है।
रोजाना करीब 110 मरीज क्षेत्रीय अस्पताल में ही उपचार के लिए आ रहे हैं। मरीजों को चिकित्सक गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। जिले के अन्य अस्पतालों में भी यही हाल है। क्षेत्रीय अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में करीब 400 मरीजों की जांच हो रही है। इनमें से करीब 110 लोगों में खांसी और बुखार की शिकायत है। इनका उपचार किया जा रहा है, जबकि अन्य ओपीडी की संख्या इन दिनों काफी कम हो गई है। खांसी और बुखार के मरीजों के एहतियात के तौर पर सैंपल भी जांचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

रक्त सैंपल की जांच के लिए क्रस्ना लैब में भी अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों की सही स्थिति के बारे में पता चल रहा है। ठंड के लगातर बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है और लोगों को अपना बचाव करने के लिए कहा है। इसी के साथ बिना चिकित्सक सलाह के दवाओं का सेवन न करने की बात कही है।
गौर रहे कि इन दिनों दिन में तेज धूप निकल रही है। वहीं रात में कोहरा पड़ने के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इससे ठंड बढ़ जाती है। वहीं, हल्की हवा भी शाम के समय चलती है। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव को लेकर लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में भी ओपीडी 1,000 के आसपास है। इनमें सबसे अधिक ओपीडी मेडिसिन की है।

इनसेट
अस्पताल में खांसी और बुखार के मरीजों में इजाफा हुआ है। पीड़ित मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। लोगों से आग्रह है कि इन दिनों मौसम लगातार बदलता जा रहा है, ऐसे में अपना ध्यान भी रखें और गर्म पानी का सेवन करें।
विज्ञापन

-डॉ. तरुण शास्त्री, मेडिसिन विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन

इनसेट
जिले में इन दिनों शुष्क ठंड पड़ रही है। लोग ठंड की चपेट में आने के बाद खांसी और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। शाम के समय कोहरे से अपना बचाव रखें। बिना चिकित्सकों की सलाह से दवाओं का सेवन न करें।
-डॉ. अमित रंजन तलवाड़, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें