फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्विज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने कराई जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य विभाग सोलन की ओर से एचआईवी एड्स पर जागरूकता पखवाड़े के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुल छह टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली, किशोर पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, एचआईवी से बचाव व उपचार, हेपेटाइटिस बी व सी, सुरक्षित व्यवहार और समाज में एचआईवी पीड़ितों के प्रति भेदभाव खत्म करने जैसे विषयों पर सवाल पूछे गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरियान की अनामिका व प्रिंस, पीएम श्री जीबीएसएसएस मनपुरा के सूरज व गीतांजलि, पीएम श्री जीबीएसएसएस सलोगड़ा की याचना बंसल व विवेन कुमार और पीएम श्री जीबीएसएसएस प्राथा की गुंजन धीमान व दिव्यांशु ठाकुर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक और जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन दीप राज हंस ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सीएमओ ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, दोस्तों व समाज में स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाकर हेल्थ एंबेसडर की भूमिका निभाएं। उन्होंने एचआईवी से जुड़े भ्रम, भय और सामाजिक भेदभाव को मिटाने पर जोर दिया। वहीं, डॉ. गगन दीप राज हंस ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनाने और समाज में सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देने में काफी कारगर साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें