फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वाॅलीबाल में ममलीग और कबड्डर में कंडाघाट स्कूल बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
नन्हे कलाकारों की नाटी ने मोहा मन, कर्नल शांडिल्य ने सम्मानित कीं टीमें
विज्ञापन

युवाओं को नशे से दूर रहने और मोबाइल का प्रयोग घटाने की दी सीख
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सायरी में तीन दिनों से जारी अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इस खेल महाकुंभ में क्षेत्र के 25 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने मैदान में अपना दमखम दिखाया।
समापन समारोह में कर्नल डॉ. संजय शांडिल्य ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य आत्माराम रंजन, स्टाफ, पंचायत प्रतिनिधियों और सेवानिवृत्त सैनिकों ने पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसके बाद प्रतिभागी टीमों ने शानदार मार्च पास्ट किया। समारोह में राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला सायरी के बच्चों ने हिमाचली नाटी और पारंपरिक खेती-बाड़ी पर आधारित नृत्य पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि कर्नल डॉ. संजय शांडिल्य ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें चिट्टा, हेरोइन और गांजे जैसे नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ना चाहिए। वॉलीबाल में राजकीय आदर्श विद्यालय ममलीग प्रथम, कोठों दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में सीबीएसई कंडाघाट प्रथम, जीबीएचएसएस सोलन दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में डुमैहर प्रथम, कदौर दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में सीबीएसई सोलन प्रथम, जेठना उच्च विद्यालय द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चार बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाएंगी नाम
मंच संचालक डीपीई नरेश कंवर ने बताया कि क्षेत्र की चार महिला खिलाड़ी ज्योति ठाकुर सोलन, पुष्पा राणा शिलाई, भावना ठाकुर मंडी और रितु नेगी सिरमौर 21 से 26 सितंबर तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यातिथि ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और खेल ध्वज एडीपीओ को सौंपकर प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें