फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बदलते मौसम से बढ़े आंखों की एलर्जी और फ्लू के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक सप्ताह में 100 से ज्यादा मरीजों को एलर्जी की परेशानी, आंखों में लालपन समेत पानी निकलने की आ रही समस्या
विज्ञापन

- डॉक्टरों का कहना ग्रामीण क्षेत्रों में घास में धूल के कारण हो रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बदलते मौसम से आंखों में एलर्जी के साथ फ्लू जैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले सप्ताह में सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में करीब 100 से ज्यादा मरीज एलर्जी और फ्लू जैसे लक्षण लेकर अस्पताल पहुंचे रहे हैं। मौसम में ठंड बढ़ने के साथ चलने वाली हवाओं के कारण धूल मिट्टी आंखों में जाना एलर्जी का मुख्य कारण बन रहा है।
मरीजों में एलर्जी होने पर आंखों में दर्द होना, लालपन होना और बार-बार आंख से पानी निकलने की समस्या सामने आ रही है। वहीं इसका एक कारण ठंड के कारण बढ़ रहा जुकाम भी बताया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार ग्रामीण में घास और शहरों में हवाओं के साथ उड़ने वाली धूल के कारण यह समस्या बढ़ रही है। वहीं समय पर उपचार न करवाने से इसका असर नजर पर भी पड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टरों की ओर से लोगों को समय समय पर आंखों को ठंडे पानी से धोने की सलाह दी जा रही है। साथ ही जरूरी दवाएं देकर धूल-मिट्टी वाले क्षेत्रों में कम जाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आंखों में एलर्जी के लक्षण
- सुबह के समय आंखों में तेज खुजली
- बार-बार आंखों से पानी आना
- आंखों का लाल होना
- देखने में परेशानी होना
इनसेट
आंखो की एलर्जी से बचाव
- बाहर से आने के बाद आंखों को ठंडे पानी से धोना
- धूल-मिट्टी वाले क्षेत्रों में जाने से बचें
- खुजली होने पर आंखों को रगड़ने से बचें
- एलर्जी होने पर डॉक्टरों की सलाह के बिना दवा न लें
कोट
ठंड के साथ ही धूल-मिट्टी के कारण मरीज अस्पताल में आंखों में लालपन, दर्द होने और बार-बार पानी आने की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्हें उपचार समेत सलाह भी दी जा रही है।
- डॉ. सुमित सूद, नेत्र रोग विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें