बद्दी (सोलन)। तहसील कल्याण विभाग की ओर से एल्मिको की सहयोग से शिविर आयोजित किया जाएगा। 16 नवंबर को सिविल अस्पताल बद्दी में निशुल्क सहायक उपकरण मूल्यांकन होगा। शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले पात्र लोगों का मूल्यांकन किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सहायक उपकरण 28 से 30 नवंबर तक बद्दी में होने वाले रेडक्रॉस मेले के दौरान पात्र लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे। तहसील कल्याण अधिकारी योगिता चौधरी ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अपना आधार कार्ड और आयु प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। आयु प्रमाण पत्र के रूप में पंचायत प्रधान की ओर से जारी प्रमाण पत्र भी मान्य होगा। इसके अतिरिक्त वार्षिक आय 2 लाख 70 हजार रुपये तक होनी चाहिए। इसी प्रकार दिव्यांगजनों को आधार कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। उनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए तथा कार्ड अनिवार्य है। दिव्यांग लाभार्थियों के लिए वार्षिक आय की सीमा 1 लाख 80 हजार रुपये निर्धारित की गई है।