फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अर्की अस्पताल में कौन डॉक्टर रहेगा ओपीडी में घर बैठे लोगों को मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिशियल वेबसाइट शुरू, मशीनरी खरीद की जानकारी भी की जाएगी साझा
विज्ञापन

योगेश शर्मा


अर्की (सोलन)। नागरिक चिकित्सालय अर्की ने शनिवार को ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च कर दी। इसका उद्घाटन विधायक संजय अवस्थी ने किया। वेबसाइट से अस्पताल की तमाम गतिविधियां देखने को मिलेंगी। अस्पताल में कौन से चिकित्सक उपस्थित हैं और कौन अनुपस्थित हैं, यह सारी जानकारी वेबसाइट में मिलेगी। यही नहीं अस्पताल के निर्माण कार्यों से लेकर अन्य छोटी-बड़ी सभी गतिविधियां इस वेबसाइट में उपलब्ध होंगी। इसके अलावा अस्पताल में छोटी या बड़ी मशीनरी सहित इक्विपमेंट खरीदने तक की जानकारी भी वेबसाइट पर साझा की जाएगी। इसमें पारदर्शिता के साथ काम किया जा सकता है। यही नहीं अल्ट्रासाउंड, एक्सरे या अन्य टेस्ट की सभी जानकारियां मिलेंगी जिससे लोगों को अब अस्पताल के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
वेबसाइट से पहले लोगों को डॉक्टर तथा टेस्ट के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते थे। अब वेबसाइट लॉन्च होने के बाद लोगों को अच्छी-खासी सुविधा मिलेगी। रोगी कल्याण समिति की पिछले दिनों हुई बैठक में विधायक संजय अवस्थी ने वेबसाइट बनाने को आदेश जारी किए थे जिसको लेकर चिकित्सा अधिकारियों में काम करना शुरू कर दिया था जिसे अब शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि नागरिक चिकित्सालय को आदर्श अस्पताल बनाना उनका लक्ष्य है। लोगों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिले इसके लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें