फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के मामले बढ़ते देख जिले में बढ़ाई सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग सोमवार से दोगुना से ज्यादा सैंपल लेगा। अभी तक जिले में 90 से 135 सैंपल की जांच हो रही थी लेकिन लगातार बढ़ रहे कोरोना के खतरे को देख विभाग अब 300 से अधिक सैंपल रोजाना लेगा।
इसके लिए टीम को भी अलर्ट कर दिया है। इसी के साथ मोबाइल टीम की तैनाती भी फिर कर दी है ताकि संक्रमित लोगों को घरद्वार पर ही सुविधा दी जाए। लोगों को मास्क लगाने और कोरोना नियमों की पालना करने का आग्रह भी किया है। वहीं कोरोना के लक्षण आने पर तुरंत जांच के लिए भी कहा है।
विज्ञापन

बदलते मौसम के बीच अस्पतालों में वायरल के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अस्पतालों में अधिकतर खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई मरीजों की हालत को देखते हुए कोविड टेस्ट करवाने की सलाह भी दी जा रही है।
कोविड टेस्ट के दौरान कई मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव भी आ चुकी है। दूसरी ओर प्रदेश में फिर मामले बढ़ने लग गए हैं। इसे देखते हुए खंड चिकित्सा अधिकारियों को सैंपल लेने निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं वायरल से ग्रसित मरीजों के भी रैंडम सैंपल लेने के लिए कहा है। अभी तक जिले में आरटीपीसीआर और रैपिड एटिजन टेस्ट से ही की जांच की जा रही है।
उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि जिले में कोरोना के एक्टिव मामले 30 हैं। अब प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना सैंपलिंग को बढ़ाने का निर्णय लिया है। खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। लोगों से आग्रह है कि वे मास्क का प्रयोग करें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
विज्ञापन

बीते माह 79 लोग आए पॉजिटिव
जिले में जून में 79 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जबकि 50 संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत भी चुकेे हैं। इन सभी लोगों का इलाज होम आइसोलेशन में किया गया है। संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले अन्य के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। जिले में अब तक 30,375 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें