फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, परवाणू में डेंगू के लारवा पाए जाने पर एंटी स्प्रे शुरू

Wed, 08 Jul 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
परवाणू में डेंगू से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
डेंगू को लेकर प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू और बीबीएन पहले से है संवेदनशील
विज्ञापन

अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों के लिए जाएंगे स्पेशल सैंपल, दवा स्टॉक भी पूरा
परवाणू क्षेत्र के साथ हरियाणा सीमा पर आशा वर्कर संभालेंगी डोर-टू-डोर काम
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। मानसून के दस्तक देने से पहले ही जिला स्वास्थ्य विभाग डेंगू और अन्य जलजनित बीमारियों को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र परवाणू, बद्दी और नालागढ़ को डेंगू के लिहाज से बेहद संवेदनशील घोषित किया है। परवाणू के कई इलाकों में शुरुआती जांच के दौरान मच्छरों का लारवा पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाल लिया है।
शहर के सभी वार्डों में युद्ध स्तर पर एंटी-लारवा स्प्रे का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि अस्पतालों में आने वाले किसी भी संदिग्ध मरीज के डेंगू से संबंधित सैंपल अनिवार्य रूप से लिए जाएं ताकि समय रहते बीमारी की पहचान और रोकथाम की जा सके। स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद ने भी पूरे क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान छेड़ दिया है। वहीं, हरियाणा सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए आशा कार्यकर्ताओं को घर-द्वार जाकर लारवा की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर परिषद परवाणू के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि बारिश के आगामी मौसम को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा सभी वार्डों में एंटी-लारवा स्प्रे का काम तेजी से करवाया जा रहा है। मच्छरों की रोकथाम के लिए जल्द ही पूरे शहर में व्यापक स्तर पर फॉगिंग अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि डेंगू के खतरे को शुरुआत में ही खत्म किया जा सके।
विज्ञापन


अस्पतालों में मुस्तैदी, दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक
राहत की बात यह है कि अभी तक क्षेत्र में डेंगू का कोई भी आधिकारिक मामला सामने नहीं आया है। ईएसआई अस्पताल परवाणू की प्रभारी डॉ. ज्योति कपिल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया अस्पताल में अभी तक डेंगू का कोई मरीज नहीं आया है। हालांकि, किसी भी संभावित स्थिति या आपातकाल से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह तैयार है। अस्पताल के पास पर्याप्त मात्रा में दवाइयां और सभी आवश्यक स्वास्थ्य संसाधन उपलब्ध हैं।

हरियाणा बॉर्डर पर आशा वर्कर करेंगी घर-घर चेकिंग
धर्मपुर ब्लॉक के मेडिकल अधिकारी डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि उच्च स्तरीय बैठक में सभी फील्ड स्टाफ और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग मानसून के दौरान संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए पूरी तरह सतर्क है। आशा कार्यकर्ताओं ने फील्ड में उतरकर घर-घर जाकर लारवा की जांच शुरू कर दी है। विशेषकर हरियाणा सीमा के साथ लगते क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की आम जनता से अपील
विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमलों, टायरों और पानी की टंकियों की नियमित रूप से सफाई करें। यदि किसी को तेज बुखार, जोड़ों में दर्द या डेंगू के अन्य लक्षण दिखाई दें, तो वे बिना लापरवाही किए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें