फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली में 124 लोगों की जांची सेहत

Sun, 10 Nov 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब कसौली की ओर से लगाया गया शिविर
विज्ञापन

नेत्र रोग से पीड़ित 100 लोगों को बांटे गए चश्मे
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। रोटरी क्लब कसौली की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। गुरुद्वारा कसौली में लगे शिविर में मोहाली के मैक्स अस्पताल की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में 124 लोगों के चेकअप किया गया। इसमें अधिक लोग शुगर-बीपी जैसी बीमारियों से ग्रसित पाए गए। वहीं, नेत्र जांच भी की गई। चेकअप के बाद 100 लोगों को निशुल्क चश्मे बांटे गए।
स्वास्थ्य जांच शिविर में न्यूरो स्पाइन, स्त्री रोग, मेडिसिन, हड्डी रोग विशेषज्ञ ने जांच की। शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. अमनदीप कौर ने बताया कि महिलाओं में स्ट्रेस बहुत देखा जा रहा है। महिलाएं घर और कार्य स्थली पर जरूरत से ज्यादा तनाव लेती हैं। इससे महिलाओं को बचना चाहिए। अन्यथा महिलाएं कई प्रकार की बीमारियों की गिरफ्त में आ सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी बीमारी की चपेट में आने पर चिकित्सक की सलाह अवश्य ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्राग ने बताया कि शिविर में ऐसे मामले भी आए हैं जिसमें लोगों ने शरीर में सुन्नपन की बात कही है। उन्होंने बताया कि विटामिन-डी और सी की कमी से इस प्रकार की समस्याएं आती हैं। इस मौके पर रोटरी कसौली के प्रधान मदनजीत सिंह, विनी चड्डा, विकास सिंगला और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें