फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चार मंजिला भवन से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Sun, 10 Nov 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट के वाकनाघाट स्थित क्षेत्र का है मामला
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। वाकनाघाट में एक चार मंजिला भवन से गिरकर 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। घायल अवस्था में उसे कंडाघाट अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कंडाघाट में सीएच कंडाघाट से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गिरने के कारण इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी, जिसकी पहचान 62 वर्षीय सदानंद पुत्र परमानंद गांव वाकनाघाट तहसील कंडाघाट के रूप में की। मृतक का कैंची मोड़ वाकनाघाट में चार मंजिला मकान है। 9 नवंबर को अपने मकान की तीसरी मंजिल के छज्जे में पलस्तर कर रहा था। इस दौरान गिरने के कारण वह घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में परिजन इलाज के लिए सीएचसी कंडाघाट लाए थे। जहां पर इलाज के दौरान इसकी मृत्यु हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जांच के दौरान मृतक के परिजनों के बयान कलमबद्ध किए गए। जिन्होंने मृतक की मृत्यु के संदर्भ में कोई शक जाहिर नहीं किया है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें