फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में 40 पुलिस कर्मियों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। पुलिस लाइन किशनपुरा में गगन अस्पताल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक बद्दी के मार्गदर्शन में किया गया। गगन अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने लगभग 40 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों केे स्वास्थ्य की जांच की। रक्तचाप, रक्त शर्करा, नेत्र परीक्षण, हृदय जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। चिकित्सक दल ने बताया कि पुलिस कर्मी दिन-रात जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रहते हैं, जिसके कारण उनके लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे शिविर पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाते हैं और तनावमुक्त रहने में सहायता प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस विभाग का मुख्य उद्देश्य न केवल जनता की सुरक्षा है, बल्कि अपने कर्मियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें