फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शॉर्ट सर्किट से नगाली में घासनी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रॉस फायर कर वन मित्रों ने पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। साथ लगती ग्राम पंचायत नगाली में बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट के बाद घास में आग लग गई। इस कारण लोगों को नुकसान हुआ है। वन मित्र कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बुधवार सुबह तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद घास में आग भड़क गई। लोगों ने इस पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन हवा चलने के कारण आग ने जंगल के बड़े हिस्से को घेर लिया। आग की लपटें तेज होने से काबू पाने में मुश्किल हुई।
विज्ञापन

लोगों ने वन विभाग को भी इसकी सूचना दी। इसके बाद वन मित्र मौके पर पहुंचे। क्रॉस फायर के बाद आग पर काबू पाया। आग से नंद स्वरूप ठाकुर, कपिलदेव, जोगिंद्र सिंह, संजीव ठाकुर और अजय ठाकुर के घासनी जलकर राख हो गई। बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता ई. आशीष सिंह ने बताया कि सुबह तेज हवा के चलते तार टकरा गए। इससे कारण शॉर्ट सर्किट हुआ। शॉर्ट सर्किट के बाद घास में आग लगने के बारे में पता लगा है। शॉर्ट सर्किट होने से लाइन को तुरंत बंद कर दिया था। वन विभाग के ब्लॉक अधिकारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि घासनी में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत संबंधित वन मित्र कर्मियों को आग पर काबू पाने के भेजा। लोगों के साथ मिलकर क्रॉस फायरिंग कर आग पर काबू पाया है। नुकसान की रिपोर्ट बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें