फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बारदाना न होने से गेहूं बीज की ग्रेडिंग फिर रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान परेशान, इससे पहले दो बार बंद हो चुका है काम
विज्ञापन

किसानों ने दी चेतावनी आगे से नहीं उगाएंगे बीज का गेहूं
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। कृषि फार्म मझोली में गेहूं बीज ग्रेडिंग का काम फिर रुक गया है। पहले मशीन खराब थी। बाद में स्टोर में जगह नहीं थी, अब बारदाना नहीं है। गेहूं के बीज तैयार करने वाले किसान विभाग की लचर कार्यप्रणाली से परेशान हैं। वे र स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं।
गेहूं का बीज तैयार करने वाले किसान साध राम, सदा राम, हिम्मत सिह, सर्वजीत सिंह, अवतार सिंह, टेक चंद, सतनाम सिंह, गुरजीत सिंह बताया कि अप्रैल में उन्होंने गेहूं की बीज तैयार कर लिया था। ढाई माह बाद भी विभाग बीज लेने में नाकाम रहा है। पहले विभाग की ग्रेडिंग मशीन खराब थी। मई के दूसरे सप्ताह में इसे चालू किया। मशीन चालू होते ही विभाग का शेड भर गया और गेहूं रखने को जगह नहीं रही। जगह न होने से भी ग्रेडिंग रुक गई। अब बाहरी राज्यों में माल जाना शुरू होने पर जगह तो हुई मगर अब बारदाना खत्म हो गया। ऐसे में किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि दूसरी फसल को लगाने के लिए भी पैसा चाहिए। उनकी पहले की फसल ही नहीं बिक पाई है तो खरीफ की फसल कैसे लगाएंगे। पिछले दो दिनों से बारदाना न होने से ग्रेडिंग का कार्य रुक है। अभी 150 से अधिक किसान बचे हैं, जो अपनी बीज की गेहूं विभाग को देना चाहते हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर विभाग का ऐसा ही रवैया रहा तो वह बीज का गेहूं तैयार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि बारदाने के लिए आर्डर दिया है। उन्होंने 20 हजार बैग का आर्डर किया है लेकिन अभी तक 4000 बैग ही उन्हें मिले हैं। बुधवार तक बारदाना आने की उम्मीद है और उसके बाद ग्रेडिंग का कार्य चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें