फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में गेहूं के बीज की ग्रेडिंग नहीं हुई शुरू

Sat, 22 Jun 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बारदाना न होने से ग्रेडिंग का कार्य पांच दिनों से है बंद
विज्ञापन


150 किसान अभी भी गेहूं बेचने के लिए कर रहे इंतजार

कृषि मंत्री बोले मामले की जानकारी नहीं, करेंगे जांच
संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र के किसान गेहूं का बीज उगा कर पछता रहे हैं। 150 किसान ऐसे हैं जिनकी गेहूं की ग्रेडिंग नहीं हुई है। मझोली फार्म में पांच दिनों से ग्रेडिंग करने वाली मशीन बंद है और जिन किसानों की ग्रेडिंग हो चुकी है उन्हें अभी तक फसल का पैसा नहीं मिला है। पैसा न आने से किसान खरीफ की फसल लगाने की स्थिति में नहीं है। कृषि विभाग के अधिकारी किसानों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।

नालागढ़ क्षेत्र के 332 किसानों ने गेहूं का बीज तैयार किया था। गेहूं अप्रैल में तैयार हो गया था। विभाग इस गेहूं की ग्रेडिंग करने के बाद लेता है। ग्रेडिंग करने के बाद जो गेहूं बचता है किसान उसे अपने पशुओं के लिए रख लेता है या उसे सस्ते भाव में व्यापारियों को बेच देता है। इस बार मझौली स्थित कृषि फार्म में पहले मशीन ही नहीं चली। 12 मई के बाद मशीन चली तो 20 दिन के बाद गेहूं रखने का स्थान नहीं रहा। जिससे ग्रेडिंग बंद कर दी गई। चार दिन बाद बाहरी जिलों में गेहूं जाने के बाद उसे चालू किया गया। अब बारदाना नहीं है। पांच दिन से मशीन खड़ी है।
विज्ञापन


बीज उत्पादक किसानों का क्या कसूर है जिन्होंने गेहूं का बीज लगाया। ऊपर से बरसात शुरू हो गई है। ऐसे में अगर छोटा-मोटा कीड़ा गेहूं में लग गया तो किसानों की गेहूं खराब करार दिया जाएगा। तीन माह बीत जाने के बाद भी विभाग किसानों से बीज नहीं ले पाया है। 150 किसान अभी भी अपने गेहूं को बेचने के लिए खड़े हैं लेकिन बारदाना न होने से मशीनें बंद हैं।
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। अगर इसमें किसी की लापरवाही सामने आएगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें