फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गौरव स्वयं सहायता समूह ने तैयार किया पहाड़ी जीरा ड्रिंक

Sat, 22 Jun 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
गौरव स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार किए गए प्रोडक्ट का लगाया गया स्टॉल। संवाद
विज्ञापन
बाजार में अन्य शीतलपेय को दे रहा टक्कर, कीको एनर्जी की बिक्री
विज्ञापन

तीन महिलाओं ने शुरू किया था बीते वर्ष कार्य, अब मिल रहा फल
आदित्य सोफत
सोलन। राज्यस्तरीय मां शूलिनी मेले में लोगों को पहाड़ी जीरा ड्रिंक खूब भा रहा है। गौरव स्वयं सहायता समूह मझगांव नौणी की महिलाओं ने मिलकर पहाड़ी जीरा तैयार किया है। खास बात यह है कि यह सेहत के लिए भी हानिकारक नहीं है। इसमें जीरा का अधिक स्वाद है।
तीन महिलाओं ने बीते वर्ष मिलकर इस कार्य को शुरू किया। पहले गिलास में शीतलपेय लोगों को आवंटित किया गया और लोगों की ओर से बताए गए सुझावों सुना गया। इसी के हिसाब से पहाड़ी जीरा में बदलाव किए गए। अब हिमाचल का पहाड़ी जीरा बाजार में अन्य शीतलपेय को खूब टक्कर दे रहा है। वहीं, अब स्वयं सहायता समूह का कुनबा भी बढ़ता जा रहा है। अब इसमें युवा साथी भी जुड़ गए हैं। ऐसे में अब छह लोग मिलकर कार्य कर रहे है और अजीविका चला रहे हैं। इसके अलावा कीको एनर्जी ड्रिंक भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें कैफीन की मात्रा न के बराबर है। जबकि बाजार में आने वाले कई एनर्जी ड्रिंक में कैफीन की कुछ मात्रा पाई जाती है। स्वयं सहायता समूह की ओर से कई प्रकार के जूस भी तैयार किए हैं। स्वयं सहायता समूह की कृतिका पंवर ने बताया कि स्वयं रोजगार को इससे बढ़ावा दिया जा रहा है। पहाड़ी जीरा की बाजार में मांग काफी अधिक है। इसके अलावा अन्य जूस और एनर्जी पेय भी तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ड्रिंक और अन्य सामान महिलाएं स्वयं तैयार करती हैं।
इनसेट
हस्तनिर्मित उत्पाद भी बेचे
मेले के दूसरे दिन महिलाओं ने हिमाचली टोपी, कुशन, फूल, बैग, आमला कैंडी, ड्रीम कैचर, चीड़ की पत्तियों समेत अन्य कई उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान लोगों ने प्रदर्शनी का आनंद उठाया और जमकर खरीदारी की। इसके अलावा महिलाओं के खाद्य उत्पादों को भी खूब सराहा गया। लोगों ने चुकंदर जूस, बाजरा का लड्डू, लुश्के-पटांडे समेत अन्य कई खाद्य उत्पादों का स्वाद चखा और लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

इनसेट
विभागों ने भी किया जागरूक
मेले के दौरान ठोडो मैदान में स्वास्थ्य, उद्यान, कृषि, परिवहन समेत अन्य विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। विभाग लोगों को स्कीमों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा नौणी विवि और बीएसएनएल की ओर से भी प्रदर्शनी लगाकर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें