फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 हजार वार्षिक आय होगी योजनाओं का आधार

Sat, 25 Feb 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो, अरकी सोलन
विज्ञापन
बटेड़ में अांगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन करते सामाज‌िक न्याय मंत्री धनीराम शांड‌िल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए अब 35 हजार वार्षिक आय वाले भी पात्र होंगे। पहले यह आय सीमा 20 हजार रुपये वार्षिक थी। लेकिन कमजोर वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने इस आय सीमा को बढ़ा दिया है। यह बात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कही।
विज्ञापन


धनीराम शनिवार को पंचायत हनुमान बड़ोग के गांव बटेड़ में आंगनबाड़ी केंद्र के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों विशेषकर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रयत्नशील है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है।

इसके अलावा उन्होंने पलयानी घाटी से कुंदनपुर बटेड मार्ग का लोकार्पण भी किया। इस मार्ग को जन सहयोग द्वारा 3.50 लाख रुपये एकत्रित करके बनाया है। इस मार्ग के लिए 5 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 450 से बढ़ाकर 650 रुपये प्रतिमाह किया है। उन्होंने कहा कि सोलन जिले में भी 17 हजार 415 पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। बटेड़ में वृद्धाश्रम के निर्माण किया जाएगा।

इसके लिए मंत्री ने भूमि तलाशने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं तहसील कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रचार के विभिन्न माध्यमों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं जिसमें अधिकांश का मौके पर ही निपाटरा कर दिया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर गांव का दौरा कर जन समस्याओं का निपटारा करें।

यह रहे मौजूद
इस मौके पर कांग्रेस समिति के महासचिव एवं राज्य युवा कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय अवस्थी, पंचायत हनुमान बड़ोग के प्रधान कृष्ण सिंह कंवर, जिप सोलन के उपाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, सदस्य निर्मला, नपं अर्की की अध्यक्ष सावित्री गुप्ता, कुनिहार बीडीसी की अध्यक्ष नीलम रघुवंशी, एसडीएम एलआर वर्मा, कांग्रेस समिति के सचिव हेमेंद्र ठाकुर, पंचायत धुंधन के प्रधान प्रेम कुमार, बखालक के प्रधान किरपा राम, सूरजपुर की प्रधान वंदना, धुंधन के उपप्रधान त्रिलोक सिंह, सन्याड़ी मोड़ के पूर्व प्रधान जीतराम ठाकुर, वार्ड सदस्य बृज मोहन, नजरू राम, अमरावती, गीता देवी, इंदिरा देवी और रीता ठाकुर, धुंधन की रामप्यारी, शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अमरचंद पाल, कांग्रेस सचिव रघुराज पराशर और युकां के नीमचंद सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें