नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में तहसीलदार बिपन कुमार शर्मा के स्थायी आदेश हो गए हैं। यहां पर पहले से तैनात तहसीलदार ऋषभ शर्मा को शिमला जिले के ननखड़ी में खाली पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। नालागढ़ में पिछले डेढ़ साल से ऋषभ शर्मा बतौर तहसीलदार तैनात थे। अप्रैल के अंत में उनका स्थानांतरण मंडी जिले के थुनाग में हो गया था।
नालागढ़ में ऋषभ शर्मा के स्थान पर बंजार से बिपन शर्मा को स्थानांतरित किया गया। 20 दिन के बाद ऋषभ शर्मा के सरकार ने आदेश निरस्त कर उन्हें वापस नालागढ़ स्थानांतरित कर दिया। हालांकि बिपन शर्मा को खाली पद होने पर ऊना ट्रांसफर कर दिया लेकिन बिपन शर्मा ने 20 दिन के भीतर आदेश करने पर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की।
उच्च न्यायालय ने स्थानांतरण आदेश पर रोक लगा दी। ऐसे में नालागढ़ में दो तहसीलदार हो गए थे। वीरवार को सरकार ने बिपन शर्मा के नालागढ़ में स्थायी आदेश कर दिए जबकि ऋषभ शर्मा को शिमला के ननखड़ी तहसील में खाली पद पर ट्रांसफर किया गया। तहसीलदार बिपन शर्मा ने राजस्व विभाग के उपसचिव की ओर से भेजे स्थानांतरण आदेश मिलने की पुष्टि की है।