फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशविंदर चौधरी बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लेही के यशविंद्र चौधरी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए हैं। उन्होंने जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। यशविंद्र चौधरी पुत्र स्वर्ण लाल निवासी कोलीमाजरा पंचायत लेही का बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना एक सपना था।
विज्ञापन

उनकी प्रथम नियुक्ति ओटीए चेन्नई में हुई है। यशविंद्र ने बताया कि उनकी स्कूलिंग केंद्रीय विद्यालय दिल्ली कैंट से हुई है। उन्होंने बद्दी विश्वविद्यालय से बीटेक (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन) में डिग्री प्राप्त की और आईटी डेवलपर के रूप में बंगलूरू में तीन साल कार्य किया। उन्होंने सीडीएस परीक्षा की तैयारी जारी रखी। 2019 में परीक्षा को पास किया।
उसके बाद उन्होंने 2020 में चेन्नई में ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। 29 मई 2021 को उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में हुआ। यशविंद्र के पिता स्वर्ण लाल भी एक्स सर्विसमैन हैं। यशविंद्र ने अपनी सफलता के लिए अपने माता-पिता और गुरुओं को श्रेय दिया है। यशविंद्र के बड़े भाई खुशविंद्र पंचकूला की एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं। यशविंद्र के चयन पर दून विधायक परमजीत सिंह, जिप अध्यक्ष रमेश ठाकुर, वन निगम के निदेशक बलविंद्र ठाकुर ने उनको शुभकामनाएं दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें