फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गोरखा समुदाय ने की सांसारिक माता की पूजा

Sat, 11 May 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सुबाथू में संसारिक माता की पूजा करते हुए। संवाद
विज्ञापन
देश की सुख समृद्धि और शांति के लिए की कामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सबाथू। देशभर में गोरखा समुदाय सांसारिक माता की पूजा का आयोजन बड़ी धूम धाम से कर रहा है। इसी कड़ी में ही शनिवार को सुबाथू में भी समुदाय के लोगों ने पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें श्रद्धालुओं ने कीर्तन कर माता के खूब जयकारे लगाए।
विज्ञापन

विदित रहे कि यह पूजा क्षेत्र के किसी वन में की जाती है। सुबाथू में शनिवार को नयानगर के वन में समुदाय ने माता की पूजा अर्चना कर पूरे संसार के लिए सुख समृद्धि व शांति की कामना की। पुजारी श्याम पुन व पूजा में शामिल हुए श्रद्धालुओं में प्रधान योगिता थापा, निधि पुण सहित विजय पुण ने बताया कि धरती पर पूरे विश्व का भार है। ऐसे में धरती माता के सतकार में पूरे देशभर में सांसारिक माता की पूजा का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें