फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल स्कूल में चला कांतिकर का जादू

Mon, 13 Jun 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
जीनियस ग्लोबल प्ले स्कूल में प्ले ग्रुप के बच्चों के लिए प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीनियस ग्लोबल प्ले स्कूल में प्ले ग्रुप के बच्चों के लिए प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिभावक भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। कार्यक्रम में समायरा, रिधित, अभीयुदय, अयान भसीन, अरिका, भव्या, माधव और अदितृ ने कविताएं पढ़ीं। त्रिजल, ख्वाहिश, एक्ज्योत, कर्तिशा, अयान मालिक, पारस और कृतज्ञ की नृत्य प्रस्तुति भी सराहनीय रही।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आस्या, आराध्या, साहिल और तन्मय ने सब को ट्रैफिक रूल समझाए। कार्यक्रम का  मुख्य आकर्षण मैजिक शो रहा। इसमें हैदराबाद से आए मैजीशियन कांतिकर ने जादू के करतब दिखाए। मुख्य अध्यापिका नीति शर्मा ने बताया कि इस तरह की प्रेजेंटेशन से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। इस मौके पर कनिका, दीपक गुप्ता, चेतन पुंज, शाइना भसीन, विजय लक्ष्मी, मीनाक्षी, डॉ. राजकुमार गांधी, सोनिया राणा, अर्चना कुमारी, दीपिका सूद, पूजा चौधरी, रीना, भूपिंदर ठाकुर और प्रदीप कुमार ने स्कूल के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें