फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं की गुणवत्ता पर भी ध्यान दें उद्योगपति : कौल सिंह

Tue, 31 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ने दवा निर्माताओं से आग्रह किया कि वे दवा निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ने दवा निर्माताओं से आग्रह किया कि वे दवा निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखें। सुनिश्चित बनाएं कि लोगों को दवाई सस्ती कीमत पर मिले। कौल सिंह मंगलवार को नालागढ़ उपमंडल के बद्दी में राज्य औषधि नियंत्रक के कार्यालय का लोकार्पण करने के बाद हिमाचल औषधि उत्पादक संघ के सम्मान समारोह में बोल रहे रहे थे।
विज्ञापन


 दून के विधायक चौधरी राम कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पिजौंर-नालागढ़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण में तेजी लाने, बद्दी को मेट्रो रेल लाइन से जोड़ने तथा बद्दी से होकर घनोली तक रेल लाइन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। कहा कि बद्दी क्षेत्र में भूजल के साथ सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के जल की सैंपलिंग भी सुनिश्चित करें।
 
उन्होंने क्षेत्र में कार्यरत उद्योगपतियों से आग्रह किया कि वे कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत अधिक योगदान दें। नप बद्दी के अध्यक्ष मदन चौधरी, हिमाचल औषधि उत्पादक संघ के मुख्य सलाहकार बीआर सिकरी, हिमाचल औषधि निर्माता संघ के अध्यक्ष एसएल सिंघला तथा प्रमुख दवा निर्माता विनोद गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन


औषधि नियंत्रक नवनीत इस अवसर पर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राहुल ठाकुर, जिला परिषद के अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, नालागढ़ के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव लखविंद्र राणा, पर्यटन विकास निगम लिमिटेड निदेशक मंडल के सदस्य सुरेंद्र सेठी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य अरविंद गुप्ता, नप पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, जिला कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार, बीडीसी धर्मपुर की अध्यक्ष नीता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच, वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें