फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 पहिया वाहनों को 25 टन लोड दें : परसराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाघल विकास परिषद ने अंबुजा-अदाणी प्रबंधन से उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। बाघल विकास परिषद के अध्यक्ष परसराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अंबुजा अदाणी प्रबंधन के नॉर्थ क्लस्टर हेड संदीप सिरा के साथ बैठक की। बैठक में माइनिंग क्षेत्र की बुनियादी आवश्यकताओं और समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में निर्णय लिया कि माइनिंग हेल्थ मोबाइल वैन एक डॉक्टर के साथ पूरे क्षेत्र में नियमित रूप से संचालित की जाएगी। इसके लिए निर्धारित शेड्यूल भी तैयार किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के सभी लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के विषय पर भी गंभीरता से चर्चा हुई। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि स्थानीय लोगों को रोजगार देना और स्वास्थ्य सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रांसपोर्ट से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग उठाई कि 12 चक्का वाहनों को 25 टन और 16 चक्का वाहनों को 36 टन तक लोड दिया जाए। इस संबंध में ट्रांसपोर्टरों से भी अपील की है कि यदि उनके पास इस विषय से जुड़ी कोई जानकारी या सुझाव हों तो वे साझा करें, ताकि सामूहिक रूप से उचित समाधान निकाला जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें