फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पूर्व सैनिकों को सौगात, नालागढ़ में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजर जनरल पी दुग्गल ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पूर्व सैनिकों के लिए नालागढ़ में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन किया गया। मेजर जनरल पी दुग्गल ने पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर पॉलीक्लिनिक का शुभारंभ किया। यह पॉलीक्लिनिक पिछले माह की 27 तारीख से काम कर रहा था, लेकिन समय अभाव के कारण मेजर जनरल दुग्गल उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। बुधवार को नालागढ़ पहुंचकर उन्होंने औपचारिक उद्घाटन किया।
दुग्गल ने पूर्व सैनिकों को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने पॉलीक्लिनिक के स्टाफ को निर्देश दिए कि उपचार में भले ही कभी-कभार विलंब हो जाए, लेकिन पूर्व सैनिकों के सम्मान और गरिमा का हर हाल में ध्यान रखा जाना चाहिए। इससे पहले पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा और उनकी टीम ने मेजर जनरल पी दुग्गल को पुष्प गुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्रिगेडियर एचएस संधु, कर्नल आरएस राणा, कर्नल मुकेश कुमार, ईसीएचएस नालागढ़ केंद्र के प्रभारी कर्नल देवेंद्र, पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष शिवलाल वर्मा, कैप्टन डीआर चंदेल, कैप्टन कमल कुमार, शमशेर चौहान, कैप्टन सुरेश कुमार सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक और उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें