फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अर्की के गांवों में निर्धारित रूप से मिलेगी गैस सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने स्थान और तिथियां कीं तय, लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। अर्की उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में अब उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की आपूर्ति घरद्वार पर सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को यह भी पूर्व जानकारी होगी कि उनके क्षेत्र में गैस आपूर्ति किस तिथि को होगी। इसे लेकर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने गैस एजेंसियों के लिए रूट चार्ट की अधिसूचना जारी कर दी है।
गैस एजेंसी अर्की की ओर से पंचायतों और गांवों में निर्धारित तिथियों पर नियमित रूप से गैस वितरण किया जाएगा। मज्याट, जखोली, कोखरी और डांगरी में प्रत्येक माह की 3 तारीख को, बातल में 4 और 23, गाहर में 5 और 23 तथा नगर पंचायत अर्की क्षेत्र में 6, 7, 17, 18, 26 और 27 तारीख को गैस वितरित की जाएगी। मटेरनी, काथला, शैली, जयनगर और सोयली में 8 तारीख, लोहारघाट, जोबी, मलौण, साईं और कुरमला में 9, बलेरा, सरली, चुनाड़ और छयोड खड्ड में 10 तथा जोबड़ी, बजयोणा और बडोग में 11 तारीख को गैस आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

मांजू, जलाणा, राहु, ब्यूली, टागंटा और मनान में 12, रौड़ी, खनलग, बंगौरा, गलोग और धाडूधार में 13, पलोग, बथालंग, चइयां, पालकड़ी और गोहड़ी में 14, घुमारी, शालाघाट, खिड़ीघाटी और कोठी-जमोगी में 15, दधोगी, मायावन, गादा, गलोथ, फावन और कोटली में 16 तथा शहरोल, हरथू, बंसतपुर, कल्याणपुर और पुराइना में 19 तारीख को गैस वितरित की जाएगी। वहीं बखालग, चंदपुर, घाराणू, बपडोन, बनिया देवी और चथयाणा में 20, चम्यावल, सैंज, सुजझायिला, कोठी, कोलका और दसल में 21, देवरा, शेरी, सरोण, धाइना, पंजपिपलू, झूंडला और भझोलू में 22, डुमैहर, पपलोटा और लादी में 24 तथा भूमती, शानण, रामपुर, बडमल, बडैन और सल्याट में 25 तारीख को गैस वितरण किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (एचपीएससीएससी) गैस एजेंसी दाड़लाघाट द्वारा भी निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार गैस आपूर्ति की जाएगी। दाड़लाघाट, स्यार और नौणी में 4, 13 और 25 तारीख, कंधर और बागा में 3 और 18 तारीख, चंडी, कशलोग और चनावग में 21 तारीख तथा चंडी, कशलोग और काहली में 5 तारीख को गैस वितरित की जाएगी। बेरल में 3, मांगू और ग्याणा में 5 और 24, रौड़ी और दमसार में 6 और 23, भराड़ीघाट और दाड़लामोड़ में 29 तथा दाड़लामोड़, छामला और भराड़ी में 8 और 29 तारीख को गैस आपूर्ति की जाएगी।
पिपलूघाट और धुंदन में 2 और 15, शीलघाट, कोयल और सनोग में 9, सूरजपुर, भलेड और सरयांज में 10, दाती, शेरपुर और घनागुघाट में 11, पारनू, सेरा और समाणा में 14, नवगांव, फनोदन और चाखड़ में 17, दानोघाट, कोलका और कराड़ाघाट में 19, मलावण में 24, मलोखर और मलोथी में 27, हवानी कोल में 18 तथा समलोह में 29 तारीख को एलपीजी गैस वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित तिथियों के अनुसार ही गैस बुकिंग और प्राप्ति सुनिश्चित करें, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें