फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में एलीश शर्मा ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में फुल कॉन्टैक्ट फाइट में हासिल किया दूसरा स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिला सोलन की स्टार गोजू-रयू कराटे अकादमी कुमारहट्टी की खिलाड़ी एलीश शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फुल कॉन्टैक्ट फाइट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता 4 से 8 फरवरी तक दिल्ली के इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित की गई। इसमें कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

फेडरेशन के मुख्य कोच शिहान संजय ठाकुर ने बताया कि स्टार गोजू-रियू कराटे फेडरेशन की ओर से एलीश शर्मा ने सीनियर वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने शुरू से ही दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में एलीश बेहद करीबी मुकाबले में मात्र एक पॉइंट से चूक गईं। फेडरेशन के चेयरमैन राजकुमार सिंगला, अध्यक्ष कमल ठाकुर, मुख्य सलाहकार मोहन लाल जुनेजा और सलाहकार मोहिंद्र सिंह ने एलीश शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें