फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़माजरी में आज से भूख हड़ताल करेंगे उद्योग के कामगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। झाड़माजरी स्थित जीनी एंड जॉनी कंपनी के कामगारों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कामगार पिछले सात दिनों से दिन-रात फैक्टरी के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद न कंपनी संचालक, न श्रम विभाग और न ही स्थानीय प्रशासन उनकी सुध ले रहा है।
विज्ञापन

कामगारों का कहना है कि जो सुरक्षा कर्मी कंपनी के अंदर हैं, पुलिस प्रशासन को इनकी चिंता है और उन्हें समय समय पर भोजन-पानी दिया जा रहा है लेेकिन उनके घर में छोटे-छोटे बच्चे जो वेतन के अभाव में भूखे मर रहे हैं, उनकी कोई चिंता नहीं है। अब कामगारों ने दुखी होकर शुक्रवार से भूख हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
कंपनी कामगार यूनियन की प्रधान पूनम, उपप्रधान सुरेश, प्रेम लता, तृप्ता, प्रेम, आशा निक्की, राम कुमार, सुनील, मोहन, संतोष, वीरेंद्र, प्रदीप, मोनू, अवतार सिंह, अनूप, मनीष, मोहनी, हरिमन, प्रदीप, छोटे लाल, रजनी समेत 108 कामगारों ने बताया कि श्रम विभाग में उनकी कोई सुनवाई नहीं है। पिछले छह दिनों से श्रम कार्यालय बंद पड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग का कहना है कि श्रम विभाग की उनकी सुनवाई करेगा लेकिन कार्यालय बंद होने से वह किस के पास जाएं। पूनम और अवतार सिंह ने बताया कि पूर्व एचआर प्रबंधक राजेंद्र ठाकुर ने फैक्टरी संचालकों को भड़का कर उनका गेट अंदर से बंद कराया है। वे पिछले 2006 से इस कंपनी में कार्यरत हैं लेकिन कंपनी संचालक ने बिना बताए ही उनके लिए गेट बंद कर दिया है जबकि वे सभी महिला आईटीआई होल्डर और हिमाचली हैं।
सभी कामगार पिछले सात दिनों से कंपनी गेट पर अपना वेतन और बकाया राशि मांग कर रहे हैं लेकिन कोई उनकी जायज मांग नहीं सुन रहा है। उपायुक्त केसी चमन ने बुधवार को बीबीएन का दौरा किया लेकिन उन्होंने उनकी समस्या को नजरअंदाज किया। कामगारों ने फैसला लिया है कि वह शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे और जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा।
श्रम अधिकारी मनीष करोल ने बताया कि कोरोना के चलते कार्यालय बंद किया है। सोमवार को कामगारों को मिलने के लिए बुलाया है। कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है लेकिन कंपनी संचालक मुंबई में है और कोरोना संक्रमण के चलते बाहर नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें