फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुड और मानकपुर में दो हादसे, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी के भुड और मानकपुर में बीती रात हुए दो हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का बद्दी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। पहला हादसा बद्दी नालागढ़ मार्ग पर भुड बैरियर के पास हुआ।
विज्ञापन

बिहार के जहानाबाद बधुगंज जिले के धौरी गांव का मदन कुमार सड़क पार कर रहा था। इस दौरान वह एक जीप में चपेट में आ गया। जीप चालक ने उसे घायल अवस्था में बद्दी अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरा मामला मानपुरा लोधी माजरा मार्ग पर मानकपुर के समीप डाबर कंपनी के आगे एक बाइक सवार पुल की रेलिंग के टकराने से घायल हो गए। यह युवक पुल के ऊपर बेहोश पड़े थे। किसी राहगीर ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को डाबर कंपनी की एंबुलेंस से पहले प्राथमिक उपचार कराने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। डीएसपी विवेक ने बताया कि घायलों की पहचान मध्य प्रदेश राज्य के रमेश कुमार और मिठाई लाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें