फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर पंचायत में पांच वार्डों में घरों से उठाया जा रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर पांच और छह में चल रहा सर्वे, जल्द होगी योजना लागू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर पंचायत में संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत कूड़ा इकट्ठा करने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पंचायत के वार्ड नंबर सात, आठ, नौ व ग्यारह में यह योजना शुरू कर दी गई है। वार्ड नंबर पांच और छह में सर्वे चल रहा है। पंचायत की ओर से अन्य बचे हुए वार्डों में भी यह योजना शुरू की जा रही है। इसमें कूड़ा एकत्रित करने वाले कंपनी के कर्मचारी सीटी बजाकर लोगों से कूड़ा एकत्रित कर रहे हैं। धर्मपुर बाजार में कुछ स्थानों पर अभी भी खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है जिससे इस योजना को पूरी तरह से लागू करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन

धर्मपुर पंचायत की प्रधान बीना गुप्ता और उपप्रधान अजय गरचा ने बताया कि डाेर-टू-डोर गार्बेज योजना लोगों को पसंद आ रही है। गीला व सूखा कूड़ा इकट्ठा करने के लिए पंचायत की ओर से हर परिवार को दो कूड़ेदान दिए जा रहे हैं। जल्द यह योजना वार्ड नंबर पांच व छह में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि धर्मपुर बाजार में कुछ कारोबारियों की दुकानों का कूडा छह स्थानों पर खुले में गिराया जा रहा है जिससे स्वच्छता अभियान में बाधा आ रही है। उन्होंने कारोबारियों से आग्रह किया कि पंचायत को स्वच्छ बनाने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें