फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गनोल स्कूल को मिलेगा अतिरिक्त भवन, विधायक ने किया शिलान्यास

Sun, 05 Jan 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
गनोल में स्कूल भवन के अतिरिक्त भवन निर्माण को लेकर ​शिलान्यास करते विधायक विनोद सुल्तानपुरी। सं
विज्ञापन
कमरे कम होने से विद्यार्थियों को कक्षाओं में बैठने में आती थी दिक्कत
विज्ञापन

2024 में फिर से बनाया गया था वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गनोल को अतिरिक्त स्कूल भवन जल्द मिल जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से प्रारंभिक तौर पर करीब 96 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने शिलान्यास किया। सरकार की ओर से स्कूल भवन बनाने के लिए करीब 23 लाख रुपये की राशि भी जारी कर दी है। इससे अब कार्य शुरू किया जाएगा।
गौर रहे कि 2024 में इस स्कूल को पुन: वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया गया था। इससे पहले भाजपा सरकार की ओर से इसे वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया था। लेकिन कांग्रेस की सरकार की ओर से इस विद्यालय को भी डिनोटिफाइड कर दिया। इसके बाद विधायक ने स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया और स्कूल को फिर वरिष्ठ माध्यमिक बनाया गया। दर्जा बढ़ने से स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा होने से भवन की कमी खलनी शुरू हो गई। स्कूल प्रबंधन ने अतिरिक्त भवन बनाने का सरकार को प्रस्ताव दिया। इस पर सरकार ने अनुमति दी और डीपीआर तैयार कर भेजी गई। डीपीआर में पहले चरण में 23 लाख रुपये की राशि स्कूल भवन बनाने के लिए स्वीकृत हुई। जबकि अन्य राशि कार्य के साथ-साथ सरकार देगी। यहां पर तीन मंजिला भवन बनकर तैयार होगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में भी आसानी होगी और कक्षाएं भी अलग-अलग हो जाएंगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि स्कूल को पिछली सरकार की ओर से चुनाव के समय सीनियर सेकेंडरी अधिसूचित किया गया था। उसके बाद बिना बजट के घोषित स्कूल बंद हुए, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष इस मुद्दे को प्रभावी तरीके से उठाया और प्रदेश भर में केवल दो स्कूल दोबारा अधिसूचित हुए जिसमें गनोल भी शामिल है। यहां पर विद्यार्थियों को पढ़ाई में कोई दिक्कत न आए इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है और भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है।
विज्ञापन


इनसेट
गढ़खल -गुनाई सड़क को भी पक्का करने के लिए होंगे प्रयास
इस क्षेत्र में गढ़खल-गुनाई सड़क पक्की करने के भी प्रयास होंगे। इसके लिए विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही इस सड़क को पट्टा-परवाणू मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए भी संभावनाएं तलाशने के लिए कहा है। इस सड़क पर बस सेवा शुरू करने के लिए भी वह अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें